Skip to main content

सीआरएस स्वास्थ्य सुविधा

पुस्तकालय

 

केंद्रीय पुस्तकालय, जेएनयू देश के सबसे आधुनिक एवं सुविधाओं से युक्त विश्वविद्यालय पुस्तकालयों में से एक है जो कि विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं एवं फैकल्टी के सदस्यों की जानकारी की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। यह एक नौ मंज़िला इमारत है तथा इसका क्षेत्रफल करीब एक लाख स्क्वायर फ़ीट है। यह विश्वविद्यालय के अकादमिक क्षेत्र के बीचोंबीच स्थित है तथा हर प्रकार की अकादमिक गतिविधि का केन्द्र्र है।  हर पठन हॉल एयर कंडिशन्ड है। सम्पूर्ण पुस्तकालय लैन एवं वाईफाई के माध्यम से जुड़ी हुई है।  विश्वविद्यालय का हर विद्यालय,केंद्र एवं प्रशासनिक कार्यालय लाइब्रेरी डाटा सर्वर से जुड़ा हुआ है।

समय: पुस्तकालय पूरे वर्ष  तथा परीक्षा के दिनों में सुबह 9 बजे से रात के 8 बजे तक खुला रहता है, तथा यह हर सेमेस्टर में 45 दिनों के लिए रात 12 बजे तक खुला रहता है। हालांकि पठन कक्ष एवं पाठ्यपुस्तक खंड रविवार के अलावा पूरे वर्ष रात 12 बजे तक खुले रहते हैं। सामान्य पठन हॉल पूरे वर्ष 24 घंटे खुला रखा जाता है। यह तीन राष्ट्रीय अवकाशों एवं होली के त्यौहार के दौरान बंद रहता है।

 

पुस्तकालय विभिन्न खण्डों जैसे प्रोसेसिंग खंड, पीरियोडिकल्स खंड, डॉक्यूमेंटेशन खंड, पाठक सेवा खंड, मानविकी खंड, विज्ञान खंड एवं जारी/वापसी में तारतम्य बैठाने के लिए वर्चुआ, इंटीग्रेटेड लाइब्रेरी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर (वीटीएलएस) का प्रयोग कर रहा है।

संग्रह: पुस्तकालय का कुल संग्रह 5.68 लाख है, जिसमैं पुस्तकें तथा अन्य वस्तुएं शामिल हैं।   इन संग्रहों को विषयों के आधार पर विभिन्न तलों पर तीन मुख्य खण्डों, सामाजिक विज्ञान,मानविकी एवं विज्ञान के अन्तर्गत रखा गया है। इन्होंने 900 से ज़्यादा जर्नलों की ग्राहकता ले रखी है।

साइबर पुस्तकालय  

हेलेन केलर इकाई

इलेक्ट्रॉनिक थेसेस एवं शोध पत्र (इटीडी)

प्रेस क्लिपिंग्स

एक्सिम बैंक

अन्य शाखाओं के पुस्तकालय: 

 

•भारत के आधुनिक इतिहास के पुरालेख

•ऐतिहासिक अध्ययन पुस्तकालय केंद्र 

•राजनैतिक अध्ययन पुस्तकालय केंद्र

•क़ानून एवं शासन प्रणाली केंद्र

•कंप्यूटर एवं प्रणाली विज्ञान पुस्तकालय विद्यालय

•अकादमिक स्टाफ कॉलेज लाइब्रेरी

•एसआईएस पठन हॉल   

•इसके अलावा, कई केंद्रों/विद्यालयों के डीएसए कार्यक्रम के अन्तर्गत खुद के पुस्तकालय हैं।

रूसी अध्ययन केंद्र के पास खुद का पुस्तकालय है (कमरा नंबर 220) जहां रूसी भाषा, साहित्य, अनुवाद, संस्कृति आदि से जुड़ी 2000 से भी ज़्यादा पुस्तकें उपलब्ध हैं।

 अधिक/ नवीनतम जानकारी के लिए www.jnu.ac.in/Library पर जाएं।