हम गणितज्ञों का एक छोटा समूह हैं एवं स्कूल ऑफ़ फिजिकल साइंसेज, जेएनयु का भाग हैं। हमारी रुचि के क्षेत्र मुख्यतः अलजेब्राइक एंड एनालिटिक नंबर थ्योरी, अरिथमेटिक ज्योमेट्री, इलिप्टिक कर्व्स, डायनैमिकल सिस्टम्स, प्रोबेबिलिटी थ्योरी न लाइ ग्रुप्स, नंबर थ्योरी तथा ऑपरेटर अलजेब्रास हैं।
आईआईटी - दिल्ली एवं आईएसआई - दिल्ली केंद्र जेएनयु से करीब २ किलोमीटर की दूरी पर है। दिल्ली विश्वविद्यालय (दक्षिणी कैंपस) भी ज़्यादा दूर नहीं है। हमारे यहां अमूमन संयुक्त सेमिनार होती हैं। जेएनयु के गणित के विद्यार्थियों को इन पड़ोसी संस्थाओं के कोर्स में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
वर्तमान में हमारे यहां गणित में एक डाक्टरल कार्यक्रम है। एक बार हमारी क्षमता पर्याप्त हो जाने पर हम मास्टर्स कार्यक्रम शुरू करने की योजना भी बना रहे हैं। हम कार्यशील रूप से गणित की हर मुख्य शाखा के लिए फैकल्टी के आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं। आधिकारिक कार्य विज्ञापन आप यहां प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपकी इसमें रुचि है तो हममें से किसी से ईमेल के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं।
जेएनयु एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना संसद के एक अधिनियम से १९६९ में हुई थी। यह दक्षिण दिल्ली में स्थित है तथा इसका कैंपस सुन्दर एवं हरा भरा है, जहां काफी मात्रा में पेड़ पौधे एवं वन्य भूमि स्थित है। जेएनयु रिज करीब २०० प्रजाति के पक्षियों एवं अन्य वन्य जीवन जैसे नीलगाय, भारतीय क्रेस्टेड साही, कॉमन पाम सीविट, गीदड़, नेवलों, मोरों एवं काफी संख्या में पाए जाने वाले साँपों का भी घर है। इसके सम्बन्ध में अधिक जानकारी आप जेएनयु के विकिपीडिया पृष्ठ से प्राप्त कर सकते हैं।